जालंधर ( नेहा )
सेंट्रल हल्के के इंचार्ज नितिन कोहली की अगुवाई में बैठकें हो रही है। लोग समस्याएं लेकर पहुंच रहे है। और समय पर निपटारा भी किया जा रहा है। शुक्रवार को पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमिशन की बैठक लाडोवाली रोड अलास्का चौंक में हुई। 150 से अधिक दुकानदार पहुंचे। दुकानदारों की समस्याओं को सुना और शिकायतों को लिखित रूप से दर्ज भी किया गया। बैठक में निगम , बिजली, ला एंड आर्डर, लेबर विभाग, एक्साइज विभाग के अधिकारी पहुंचे हुए थे। सेंट्रल हल्के के ट्रेड कमिशन के चेयरमैन सुमित शर्मा ने कहा कि नितिन कोहली की अगुवाई में रखी जा रही बैठकों में समस्याओं का समाधान निकाला जा रहा है। नितिन कोहली समस्याओं को गंभीरता से ले रहे है। और समाधान भी निकाल रहे है।

जिला स्तर की समस्याओं को आन द स्पाट हल और दुकानदारों के सुझाव भी लिए जा रहे है। सुमित शर्मा ने कहा कि 16 जून को शास्त्री नगर में भी बैठक हुई थी। दुकानदारों ने समस्याएं लेकर पहुंची थी। समस्याओं का हल भी निकाला गया था। सेंट्रल हल्के के इंचार्ज नितिन कोहली ने कहा कि सेंट्रल हल्का ही नहीं अन्य हल्के की समस्याओं को गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्हें हल भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समस्याओं को संबंधित विभाग को भेजी जाती है और जल्द से जल्द निपटारा करने के लिए कहा जाता है। कई लोगों की समस्याओं का निपटारा भी हुआ है। इस अवसर पर अश्ननी मल्होत्रा, दिनेश शर्मा, पराग उप्पल, संजीव चोपड़ा, सौरभ शर्मा, सुनंदम शर्मा, रोहित गिल, मनिंदर सिंह, अंकुर स्याल, सुरेश गुप्ता, अजय गिल, रमेश बिंदर, विक्रम धीमान, जसप्रीत सिंह ,आरएस आनंद, सुरेश गुप्ता उपस्थित थे।
Nitin Kohli is taking the issues of the Central constituency seriously and resolving them – Sumit Sharma.

