वैश्विक बाजारों में स्थिरता लौटने ने निर्यात कारोबार को मिलेगी गति- प्रवीणअरोड़ा

Return of stability in global markets will boost export business – Praveen Arora

Doaba Love
1 Min Read
Return of stability in global markets will boost export business – Praveen Arora

जालंधर (नेहा)

अमेरिका-ईरान के बीच चल रहा तनाव कम हो रहा है। तनाव कम होने के साथ ही उद्योग जगत को राहत की उम्मीद जग गई है। रघु एक्सपोर्ट्स के एमडी प्रवीण अरोड़ा ने कहा कि उद्योग जगत को राहत की खबर तो है लेकिन कच्चे माल की कीमतों में कोई कमी नहीं हुई है। जिसके चलते इंडस्ट्री कम मार्जिन में काम कर रही है। कच्चे माल की कीमतों के साथ-साथ समुद्री माल भाड़े व आयातित वस्तुओं की लागत में बढ़ोतरी हुई है। इस लड़ाई से कारोबार पर भी असर पड़ा है। खरीरदारों से आर्डरों को भी होल्ड कर रखा है। धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होने पर विदेशी खरीददारों के आर्डर मिलने शुरुि हो जाएंगे। वैश्विक बाजारों में स्थिरता आनी शुरु हो जाएगी। आने वाले दिनों में निर्यात बेहतर हो सकता है। कम मार्जिन पर काम किया जा रहा है। आने वाले दिनों में सरकार और उद्योग जगत के संयुक्त प्रयास से निर्यात क्षेत्र बेहतर प्रदर्शन कर सकता है।

 

Return of stability in global markets will boost export business – Praveen Arora

Share This Article
Leave a Comment