जेडीसीए की ओर से 12 जून को बलर्टन पार्क में क्रिकेट ट्रायल शुरू

Doaba Love
1 Min Read
Cricket trials organized by JDCA begin at Balerton Park on June 12.

जालंधर

पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित इंटर-डिस्ट्रिक्ट सिनियर वर्ग कटोच शील्ड क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए जालंधर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से लड़कों के ट्रायल्स 12 जून शुक्रवार को आयोजित किए जा रहे है। ट्रायल्स बर्ल्टन पार्क क्रिकेट ग्राउंड में दोपहर 3 pm बजे से शुरू होंगे। जे.डी.सी.ए के संयुक्त सचिव संजीव अंग्रिश ने बताया कि ट्रायल्स में सभी खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को निर्देश दिया है कि वे सफेद क्रिकेट (ड्रेस) में उपस्थित हों तथा अपने साथ डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र, और अपडेटेड आधार कार्ड अनिवार्य रूप से लेकर आए। इसके अलावा संगठन की तरफ से ट्रायल फीस 300 रुपये रखी गई है। जालंधर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ने योग्य खिलाड़ियों से समय पर उपस्थित होने की अपील की है।

 

Cricket trials organized by JDCA begin at Balerton Park on June 12.

Share This Article
Leave a Comment