जालंधर
आर्य समाज मंदिर माडल टाउन में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। योगाचार्य दविंदर अरोड़ा आनलाइव व आफलाइन कक्षाओं के साथ पिछले 28 वर्षो से महिलाओं को योग कक्षा का संचालन कर रहे है। उनके योग के प्रति गहन ज्ञान, समर्पण व उत्साह ने बहुत से लोगों को अच्छे स्वास्थ्य व रहन सहन के प्रति जागरूक किया है। रविवार को योग दिवस पर भी सभी ने योगासन व प्राणायाम का अभ्यास किया। योगाचार्य दविंदर अरोड़ा ने कहा कि नियमित रूप से योग को दिनचर्या में शामिल करने से शरीर स्वस्थ रहता है। योग ऋषियों मुनियों की देन तथा देश की पारंपरिक सांस्कृतिक धरोहर है। जो सामाजिक समरसता व आत्मिक शांति का मूल स्रोत ही नहीं बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य, आत्मविकास, अनुशासन और संयम का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है। योग करने से कई तरह की बीमारियों से दूर रहते है। मानसिक तनाव से छुटकारा मिलता है। योग करने से ही निरोग रह रहे है। इस अवसर पर बेनू अरोड़ा, अनिला बंटी, सिम्मी, आरती, रमना, जीतू, बेबी, नीटू, शरणजीत, पिंकी, कोमल, राखी, दलबीर, रवि, सुचारिता शर्मा व शगुन उपस्थित रही। दविंदर अरोड़ा ने सभी को बढ़ती उम्र तक भी योग को अपनी जीवन का अभिन्न अंग बनाए रखना चाहिए।
Incorporating yoga into one’s daily routine keeps the body healthy – Yogacharya Davinder Arora.

