श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी टीएम दिलशान ने स्पार्टन स्पोर्ट्स का किया दौरा

Doaba Love
2 Min Read
Former Sri Lankan player TM Dilshan visited Spartan Sports.

जालंधर

श्रीलंका टीम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी टीएम दिलशान जालंधर की स्पार्ट्न स्पोर्ट्स इंडस्ट्री में पहुंचे। इंडस्ट्री में पहुंचने पर डायरेक्टर चिराग शर्मा ने स्वागत किया। इंडस्ट्री में किए जाने वाले कार्यों के बारे में बताया। टीएम दिलशान ने इंडस्ट्री में तैयार होने वाले बैट को तैयार होते देखा। दिलशान ने इंडस्ट्री में तैयार होने वाले खेल गुड्स की तारीफ की। उनका कहना है कि स्पार्ट्न के खेल गुड्स की राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान है। इस दौरान दिलशान ने इंडस्ट्री को बैट के आर्डर दिए।

श्रीलंका में स्पार्ट्न का स्टोर खोलने की बात कही। चिराग शर्मा ने कहा कि इंडस्ट्री में विभिन्न अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी क्रिस गेल, एंडय्रू रसल, एमएस धोनी के साथ-साथ अन्य खिलाड़ी खेल चुके है। इंडस्ट्री में विजिट भी कर चुके है। महिला श्रीलंकाई टीम को स्पार्टन द्वारा स्पांसर किए जाने की बात कही। चिराग शर्मा ने कहा कि स्पार्टन के उत्पाद की अपनी अलग पहचान है।

क्वालिटी के साथ कभी समझौता नहीं किया। कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी स्पार्टन के खेल गुड्स के साथ खेलते है। खिलाड़ियों का उत्पाद पर अटूट विश्वास बना हुआ है। इंडस्ट्री के एमडी अमित शर्मा ने कहा कि बैट के साथ-साथ राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट में स्पार्टन कंपनी की विश्वसनीयता को दर्शाता है। दिसंबर में अर्जेटिना के खिलाड़ी लियोन मेसी भारत आए थे। दिल्ली के मैदान में स्पार्टन स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के फुटबाल से खेला था। उत्पाद की अलग पहचान बना रखी है।

 

 

 

 

Former Sri Lankan player TM Dilshan visited Spartan Sports.

Share This Article
Leave a Comment