हाकी पंजाब के प्रेसीडेंट नितिन कोहली ने रिकार्ड बनाने पर ओलिंपियन मनप्रीत सिंह को दी बधाई

Hockey Punjab President Nitin Kohli congratulated Olympian Manpreet Singh on setting a record.

Doaba Love
1 Min Read
Hockey Punjab President Nitin Kohli congratulated Olympian Manpreet Singh on setting a record.

जालंधर ( नेहा )

जालंधर के गांव मिट्ठापुर के रहने वाले ओलिंपियन मनप्रीत सिंह ने सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का रिकार्ड अपने नाम कर लिया है। रिकार्ड बनाने पर हाकी इंडिया के वाइस प्रेसीडेंट व हाकी पंजाब के प्रेसीडेंट नितिन कोहली ने ओलिंपियन मनप्रीत सिंह को बधाई दी है। नितिन कोहली ने कहा कि मनप्रीत सिंह ने रिकार्ड बनाकर देश का नाम रोशन किया है। एक बेहतर खिलाड़ी है। नितिन कोहली ने कहा कि मनप्रीत सिंह अब विश्व रिकार्ड भी अपने नाम कर सकते है। 481 मैच खेलने का रिकार्ड बेल्जियम के खिलाड़ी के नाम है। मनप्रीत सिंह को शुभकामनाएं। ऐसे मेहनत करते रहे, देश का नाम रोशन करता रहें। हाकी प्रेमियों में खुशी की लहर है। जालंधर के मिट्ठापुर का नाम रोशन किया है। जालंधर देश को कई ओलिंपियन दिए है। कई खिलाड़ी जालंधर से निकले है जो देश का नाम रोशन कर रहे है।

Hockey Punjab President Nitin Kohli congratulated Olympian Manpreet Singh on setting a record.

Share This Article
Leave a Comment