पंजाब सरकार व्यापारी वर्ग के हित में कर रही है काम-सुमित शर्मा

The Punjab government is working in the interest of the trading community – Sumit Sharma.

Doaba Love
1 Min Read
The Punjab government is working in the interest of the trading community – Sumit Sharma.

जालंधर

बीते शनिवार को पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमिशन की ओर से एपीजे स्कूल में सरकार व्यापारी मिलनी करवाई गई। मिलनी में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान, आम आदमी पार्टी के प्रभारी मनीष सिसौदिया, वित्त मंत्री हरपाल चीमा, कैबीनेट मंत्री अमन अरोड़ा, मोहिंदर भगत, सेंट्रल हल्के के इंचार्ज नितिन कोहली ने शिरकत की। ट्रेड कमिशन सेंट्रल हल्के के चेयरमैन सुमित शर्मा ने कहा कि पंजाब सरकार व्यापारी वर्ग के हित में काम कर रही है। व्यापारी वर्ग को पेश आने वाली समस्याओं को सुना जाता है और उसका हल भी किया जाता है। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग के साथ-साथ अन्य किसी व्यक्ति को किसी इलाके में सड़क, स्ट्रीट लाइटें, बिजली की तारें लटकी, सीवरेज समस्या आ रही है तो बता सकते है। उस समस्या का निवारण किया जाएगा। सुमित शर्मा ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से ट्रेड कमिशन तैयार किया गया है ताकि व्यापारी वर्ग को पेश आने वाली समस्याओं का समाधान निकाला जाए। एक टीम मिलकर काम करती है। हर व्यापारी वर्ग की समस्या को गंभीरता से लिया जाता है।

 

The Punjab government is working in the interest of the trading community – Sumit Sharma.

Share This Article
Leave a Comment