7 जून को विश्व साइकिल दिवस पर “Sunday On Cycle” अभियान का आयोजन

Sunday On Cycle Campaign Organized on World Bicycle Day, June 7th

Doaba Love
3 Min Read
"Sunday On Cycle" Campaign Organized on World Bicycle Day, June 7th

जालंधर

विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में तथा FIT India Movement के राष्ट्रीय आह्वान के अनुरूप  खेड भारती पंजाब द्वारा दिनांक 7 जून 2026  को “Sunday On Cycle” अभियान का आयोजन किया जा रहा है। यह सामुदायिक साइकिल यात्रा प्रातः 6:30 बजे शिवानी पार्क, मॉडल टाउन, जालंधर से प्रारम्भ होगी। इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को नियमित शारीरिक गतिविधि स्वस्थ जीवनशैली तथा साइकिलिंग की संस्कृति से जोड़ना है। आधुनिक जीवनशैली में बढ़ती शारीरिक निष्क्रियता, मोटापा, तनाव तथा जीवनशैली संबंधी रोगों के बीच साइकिलिंग एक सरल, सुलभ एवं प्रभावी स्वास्थ्य साधन के रूप में उभरकर सामने आई है। खेड भारती पंजाब का मानना है कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का सशक्त साधन है। इसी विचार को लेकर संगठन पूरे पंजाब में खेल, योग, फिटनेस, युवा जागरण तथा जनस्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करता रहा है। खेड भारती पंजाब द्वारा समय-समय पर खेल संवाद, खेल महोत्सव, योग एवं फिटनेस कार्यक्रम, महिला खेल गतिविधियाँ, युवाओं के लिए प्रेरक कार्यक्रम, पारंपरिक खेलों के संवर्धन तथा नशामुक्ति जागरूकता अभियानों का सफल आयोजन किया जाता रहा है। संगठन का ध्येय खेलों के माध्यम से स्वस्थ, अनुशासित एवं राष्ट्रनिष्ठ समाज का निर्माण करना है। “Sunday On Cycle” अभियान में साइकिल चालक, विद्यार्थी, खिलाड़ी, युवा, फिटनेस प्रेमी तथा आम नागरिक भाग लेंगे। यह लगभग 5 किलोमीटर की सामुदायिक साइकिल यात्रा होगी, जिसका उद्देश्य प्रतिस्पर्धा नहीं बल्कि स्वास्थ्य जागरूकता एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, खेल विभाग, शिक्षण संस्थानों, साइकिलिंग समूहों तथा सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है। खेड भारती पंजाब सभी नागरिकों से आग्रह करता है कि वे अपने परिवार एवं मित्रों सहित इस अभियान का हिस्सा बनें तथा साइकिलिंग को नियमित जीवनचर्या का अंग बनाकर स्वस्थ पंजाब के निर्माण में  पना योगदान दें। अरविंद सिंह राणा प्रांत अध्यक्ष ,खेड भारती पंजाब ,डॉ. पंकज महाजन प्रांत मंत्री खेड भारती पंजाब।

 

 

 

“Sunday On Cycle” Campaign Organized on World Bicycle Day, June 7th

 

 

 

 

Share This Article
Leave a Comment