उभर कर सामने आ रहा है जालंधर का फुटबाल खिलाड़ी रायन शर्मा

Jalandhar footballer Ryan Sharma is emerging as a rising talent.

Doaba Love
2 Min Read
Jalandhar footballer Ryan Sharma is emerging as a rising talent.

जालंधर ( नेहा )

जालंधर ने देश को विभिन्न खेलों के खिलाड़ी दिए है जो देश का नाम रोशन कर रहे है। जालंधर का फुटबाल खिलाड़ी रायन शर्मा उभर कर सामने आ रहा है। रायन शर्मा ने बेहतर खिलाड़ी के रूप में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। मोहाली की मनरेवा क्लब की ओर से खेल रहा है। बतां दे अप्रैल में स्पेन में हुए अंतरराष्ट्रीय फुटबाल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया फुटबाल की दुनिया में यूके का लीवरपुल फुटबाल एकेडमी का अपना नाम है। मनेरवा क्लब ने इस अकादमी को 6-0 गोल से हराकर इतिहास रच दिया है। रायन शर्मा ने लीवरपुल के खिलाफ एक गोल किया। टीम स्पेन, कनाडा व यूएसए को हराया था। जालंधर के रायन शर्मा की बात करें तो जुलाई 2025 में रायन शर्मा ने यूरोपिन टूर में विभिन्न क्लबों के साथ मैच खेलकर उप-विजेता ट्राफी पर कब्जा किया था। रायन शर्मा ने स्वीडन में हुए गोथिया कप, डेनमार्क में देना कप, नार्वे में नार्वे कप में जीत दर्ज की थी। रयान शर्मा पंजाब में बेस्ट फुटबाल के रूप में उभर कर सामने आ रहे है। दादा यशपाल शर्मा, पिता अमित शर्मा व चाचा चिराग शर्मा ने रायन शर्मा को एक बेहतर फुटबाल बनते हुए देखना चाहते है। विश्व फुटबाल कप शुरु हो चुका है। रायन शर्मा को प्रत्येक मैच को ध्यान से देख रहा है। हर खिलाड़ी की तकनीक को समझ रहा है ताकि उस तकनीक को स्वयं अपना सकें। पिता अमित शर्मा बताते है कि बेटे को सुपोर्ट करते है। देश के साथ-साथ विदेशों में नाम रोशन कर रहा है इससे बड़ी खुशी की बात क्या हो सकती है।

 

 

Jalandhar footballer Ryan Sharma is emerging as a rising talent.

Share This Article
Leave a Comment